Posts

Showing posts with the label Server Issue

UPSSSC 07-परीक्षा/2026: फॉर्म भरना है या 'डिजिटल मजदूरी' करना? बंद करो यह मानसिक प्रताड़ना!

UPSSSC 07-परीक्षा/2026: फॉर्म भरना है या 'डिजिटल मजदूरी' करना? ​आज का दौर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), वन-क्लिक ऑटोमेशन और सुपरफास्ट टेक्नोलॉजी का है। लेकिन अगर आपको देखना हो कि सिस्टम को 'जानबूझकर' कितना घटिया और थकाऊ बनाया जा सकता है, तो उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की वेबसाइट पर चले जाइए। ​हाल ही में आए 07-परीक्षा/2026 के नोटिफिकेशन का फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थी इस समय मानसिक प्रताड़ना के दौर से गुजर रहे हैं। सवाल यह है कि आखिर इस वेबसाइट और इसके यूज़र इंटरफेस (UI) को किस महान 'जीनियस' ने डिजाइन किया है? ​एक अभ्यर्थी, एक ही नोटिफिकेशन, लेकिन दस बार मुंशीगीरी! ​इस फॉर्म की सबसे बड़ी और बेवकूफाना विडंबना यह है कि यदि कोई अभ्यर्थी एक ही नोटिफिकेशन के अंतर्गत आने वाले कई अलग-अलग पदों (Posts) के लिए योग्य है और आवेदन करना चाहता है, तो उसे हर पद के लिए नए सिरे से पूरी रामायण टाइप करनी पड़ रही है। ​ वही 10वीं, वही 12वीं, वही ग्रेजुएशन की डिग्रियां! ​ हर पद के लिए अलग से रोल नंबर डालो! ​ हर पद के लिए अलग से मार्कशीट नंबर, सर्टिफिकेट नंबर और जारी...